KHAGARIA: स्कूल जाने के डर से झाड़ी में छुपा मासूम, चार घंटे बाद सकुशल मिला

करीब चार घंटे बाद बच्चा अपने घर के पास ही झाड़ियों में छुपा मिला. बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली.

चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:

खगड़िया: चौथम थाना क्षेत्र के धुतौली पंचायत अंतर्गत एक गांव में बुधवार को एक सात वर्षीय बालक के अचानक लापता होने से अफरा-तफरी मच गई. बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस उसकी तलाश में जुट गए. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बालक अपने घर के समीप झाड़ियों में छुपा हुआ सकुशल बरामद हुआ.

जानकारी के अनुसार सुबह बच्चा घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. इसके बाद गांव में बच्चे के लापता होने की खबर फैल गई और लोग खोजबीन में लग गए. सूचना मिलने पर चौथम थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई और सोशल मीडिया के माध्यम से तलाश अभियान शुरू किया गया.

करीब चार घंटे बाद बच्चा अपने घर के पास ही झाड़ियों में छुपा मिला. बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली.

बताया गया कि बच्चा सुबह स्कूल जाने के डर से घर से निकलकर झाड़ियों में छुप गया था. बाद में वह सुरक्षित मिल गया, जिससे पूरे गांव में राहत का माहौल बन गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >