क्वार्टर फाइनल मैच में आज खगड़िया व शेखपुरा आमने-सामने

क्वार्टर फाइनल मैच में आज खगड़िया व शेखपुरा

खगड़िया अंडर 19 फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला जायेगा. उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा घनश्याम कुमार ने बताया कि मथुरापुर खेल मैदान में खगड़िया का मुकाबला शेखपुरा की टीम से होगा. वहीं कटिहार की टीम शिवहर से, मुंगेर की टीम बांका से तथा पूर्णिया की टीम गया से क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी. वहीं मंगलवार को 11 टीमों के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें गोपालगंज, पूर्णिया, रोहतास, गया, जमुई, बांका, कटिहार की टीम विजयी हुई. वहीं बक्सर तथा मधेपुरा के बीच खेले गए मैच ड्रॉ रहा. निर्धारित समय-सीमा के भीतर कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. शारीरिक शिक्षक शशिकांत कुमार ने बताया कि बुधवार को जेएनकेटी में मुंगेर बनाम बांका तथा पूर्णिया बनाम गया के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >