महिला संवाद: जीविका दीदियों ने की अनुभव साझा, कही समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की पकड़ी राह

कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी अभिषेक पलासिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया

खगड़िया. महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जीविका की ओर से शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी अभिषेक पलासिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. सभी प्रखंडों में जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बीपीएम जीविका द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उप विकास आयुक्त ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की नींव है. जीविका जैसी संस्थाएं इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही है. उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, शिक्षा और स्वरोजगार को अपनाने की प्रेरणा दी. स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून पर संवाद, विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, और विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी. सफलता की कहानियां जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा की. बताया कि कैसे उन्होंने समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी. कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास और उद्यमिता पर चर्चा की गयी. महिलाओं को छोटे व्यवसायों, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पर संवाद हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों, सीएलएफ प्रतिनिधियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >