उद्घाटन मैच में जमालपुर ने बेगूसराय को हराया

मैच में एम्पायर की भूमिका में अभिषेक और मो इमरान थे

चौथम. प्रखंड की चौथम पंचायत के करुआमोड़ स्थित मैदान में बुधवार को केपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन मैच में जमालपुर की टीम ने बेगूसराय को 78 रनों से हरा दिया. इससे पहले टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार और चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. अतिथियों ने स्वयं बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट की शुरुआत की. आयोजक अनवर अली ने बताया कि एआर ब्रदर्स द्वारा शहीद मुन्ना ग्राउंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. समिति के सदस्यों अभिषेक कुमार, मोहम्मद अनवर आलम और मोहम्मद इमरान ने बताया कि यह टूर्नामेंट टी 20 प्रारूप में खेला जाएगा. पहला सेमीफाइनल 15 फरवरी को, दूसरा 16 फरवरी को और फाइनल मुकाबला 17 फरवरी को खेला जाएगा. जानकारी के मुताबिक टूर्नामेंट का पहला मैच जमालपुर और बेगूसराय के बीच खेला गया. टॉस जीतकर जमालपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 198 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए बेगूसराय की टीम 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस प्रकार, जमालपुर ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. मैच में एम्पायर की भूमिका में अभिषेक और मो इमरान थे. जबकि कमेंट्री पिंकू तांती और शंकर सिंह ने किया. जबकि स्कोरर के भूमिका में मो कौशर थे. वहीं जैलाश पासवान, शिक्षक राजीव रंजन, पीर मोहम्मद डोमन अली, विनोद पासवान, गुड्डू भगत, दयानंद मिश्र, शिक्षक कारी मुकीम, मो आशिफ, मन्नान, मो कादिर, मो चुन्ना, मो अरशद, मो आशिक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >