हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन, शहीदों के परिजनों व पत्रकारों का होगा सम्मान

खगड़िया के गोगरी में हिंदी दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड के धनखेता रोड स्थित हिंदी भाषा साहित्य परिषद के संस्थापक सचिव डॉ. सुनील कुमार मिश्रा के आवास पर वरीय अधिवक्ता नलिनेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आपात बैठक आयोजित की गयी. बैठक का संचालन परिषद के संस्थापक सचिव डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने किया.

14 सितंबर को होगा भव्य कवि सम्मेलन

बैठक में आगामी 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा. परिषद की ओर से एक पत्रिका के प्रकाशन का भी निर्णय लिया गया.

शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

बैठक के दौरान परिषद के पूर्व सदस्य एवं अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा सहित शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर शोकसभा का आयोजन कर उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण किया और शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

हिंदी को बताया संस्कृति और एकता की कड़ी

परिषद के संस्थापक सचिव डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, साहित्य और सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है. हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से साहित्यकारों, कवियों, पत्रकारों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा.

बैठक में वरीय अधिवक्ता नलिनेश कुमार सिन्हा, अनंत प्रसाद, नंदकिशोर मंडल, प्रेम शंकर मिश्रा, अमर सिंह, डॉ. पुष्पा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता जहीर आलम, मनोज कुमार मिश्रा, नागेंद्र सिंह त्यागी, डॉ. रवि कुमार, दीपक कुमार उपाध्याय, अनूप मिश्रा, विक्रम उपाध्याय, संजय कुमार भगत, प्रो. डॉ. मुकेश कुमार, नीरज कुमार, रुस्तम अली सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >