तेज आंधी तुफान एवं मुसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

आंधी तूफान के चपेट में आने से बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में करीब हजार एकड़ से अधिक मकई की फसल जमीन पर गिर गया है,

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र में रविवार की रात हुई तेज आंधी तुफान एवं मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. वहीं मुसलाधार बारिश से सड़कें झील में तब्दील हो गई तो वहीं वाहन चालक समेत पांव पैदल लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी सताने लगी. जबकि तेज आंधी तूफान से उत्पन्न हुई फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति सेवा 17 घंटा ठप हो गई. बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के कारण लोगों के रोज मर्रा की जरूरतों पर काफी असर पड़ा है. तेज आंधी तूफान के चपेट में आने से बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में करीब हजार एकड़ से अधिक मकई की फसल जमीन पर गिर गया है, इससे किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है. वही मुसलाधार बारिश होने के कारण निचले इलाके में जलजमाव की संकट उत्पन्न हो गई है. जबकि बैमौसम बारिश एवं आंधी तुफान से किसानों के चेहरे के रंग उड़े हुए हैं. हालांकि करीब 17 घंटे बाद विद्युत, सेवा बहाल होते ही लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >