अप्रैल में जून माह जैसा तपीश, धूप व गर्मी से लोगों की बढ़ी परेशानी

25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवा, घरों से जरूरत पड़ने पर ही निकल रहे लोग

– 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवा, घरों से जरूरत पड़ने पर ही निकल रहे लोग- 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, गर्म हवा से वाहन चालकों को हो रही परेशानी-नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा 10 जगहों पर की गयी है प्याऊ की व्यवस्था

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों का तापमान

दिन न्यूनतम अधिकतममंगलवार- 24 40बुधवार- 24 40गुरुवार- 26 38शुक्रवार- 27 39शनिवार- 26 39खगड़िया. सुबह सात बजे ही दोपहर जैसा धूप का एहसास होने लगा है. अप्रैल में ही जून माह जैसा तपीश करने लगा है. कड़क धूप, गर्म हवा, उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री मापा गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा. इस सप्ताह में जिले का तापमान में उतार चढ़ाव के बावजूद चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गयी है. 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली. हालांकि, शाम होते ही हवा की रफ्तार में कमी आ गयी. सुबह सात बजे से 10 बजे तक तापमान 26 से 32 के बीच, पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाती है. वहीं रात का तापमान 28-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहती है. न्यूनतम तापमान में कोई खास कमी नहीं होने के कारण रात को गर्मी बढ़ने लगी है. दिन को चिलचिलाती धूप होने से बाजार निकलने का जो दिनचर्या थी. उसमें बदलाव दिख रहा है. लोग चार बजे शाम के बाद बाजार निकलना पसंद कर रहे हैं. बढ़ते गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर के बाजारों में रौनक गायब होने लगी है. वहीं रसदार फलों की बिक्री में तेजी देखी जा रही है. जूस के दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है. गर्मी के कारण लोग सिर पर कपड़ा ढंक कर निकल रहे हैं. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह गर्मी बढ़ने का संकेत है. मौसम और अधिक शुष्क होने का अनुमान है.

संभावित लू व हीट वेब से राहत को लेकर नगर प्रशासन ने की तैयारीगर्मी बढ़ने पर शहर में पेयजल संकट न हो इसके लिए नगर निगम परिषद प्रशासन द्वारा विशेष रूप से तैयारी की गयी है. शहर में बने सभी प्याऊ को दुरुस्त कर दिया गया है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कमल सिंधु ने बताया कि भीषण गर्मी एवं संभावित लू हिट वेब की स्थिति को देखते हुए चौक चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि शहर में दस जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था की गयी है. जरूरत पड़ने पर अन्य जगहों पर प्याऊ लगाया जाएगा. फिलहाल शहर के जेएनकेटी, व्यवहार न्यायालय परिषद, एनएसी रोड आदि जगहों पर प्याऊ लगाया गया.

लू और उमस भरी गर्मी से बचाव के उपाय

तेज धूप में निकलना आवश्यक हो तो ताजा भोजन करके उचित मात्रा में जल का सेवन कर बाहर निकले.

थोड़े अंतराल पर पानी, शीतल पेय, छाछ, ताजा फलों का रस सेवन करते रहे.

तेज धूप में बाहर निकलने पर छाते का उपयोग करे अथवा पतले कपडे से सिर व बदन को ढक कर रखें.

श्रमिकों के कार्यस्थल पर छाया का पूर्ण प्रबंध रखा जाए. ताकि श्रमिक थोड़ी देर में छायादार स्थानों पर विश्राम कर सके.

लू लगने के संकेत पर तत्काल करें प्राथमिक उपचार

लू और तपीश से प्रभावित रोगी को तुरंत छायादार ठंडे स्थानों पर लिटा दे, तो राहत मिलेगी.

रोगी की त्वचा को गीले कपड़े से स्पंज करते रहे तथा रोगी के कपड़ों को ढीला कर दें.

रोगी होश में हो तो उसे ठंडा पेय पदार्थ दें.

रोगी को तत्काल नजदीक के चिकित्सा संस्थान में उपचार के लिए लेकर अवश्य जायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Basant yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >