जिला परिषद की सामान्य बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा में गड़बड़ी का छाया रहा मुद्दा

गरीब मरीजों को बाहर से दवा क्यों खरीदनी पड़ता है.

बलहा अस्पताल (मानसी प्रखंड) को 30 बेड के अस्पताल में अपग्रेड करने

बेलदौर प्रखंड के पीरनगर और परबत्ता के सलारपुर अस्पताल का होगा अपग्रेडेशन

खगड़िया. जिला परिषद कार्यालय सभा कक्ष में जिला परिषद की सामान्य बैठक शुक्रवार को हुयी. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा यादव ने की. बैठक में गायब रहने वाले जिला कृषि पदाधिकारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वन विभाग और मत्स्य विभाग के अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए इनसे स्पष्टीकरण मांगने और सरकार को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया. स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवालकृष्णा यादव ने स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पर नाराजगी जताई. उन्होंने सिविल सर्जन से पूछा कि जब सदर अस्पताल में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. तो गरीब मरीजों को बाहर से दवा क्यों खरीदनी पड़ता है. सिविल सर्जन द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जिप अध्यक्ष श्रीमति यादव ने व्यवस्था में सुधार करने को कहा. श्रीमति यादव ने कहा कि अस्पताल में मानव सेवा एनजीओ के माध्यम से गार्ड की नियुक्ति में गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया है. उन्होंने मामले की जांच कर गलत बहाली को रद्द करने के निर्देश दिये. साथ ही, पीएससी को रहीमपुर पंचायत में स्थानांतरित करने की जानकारी दी.

मध्यान भोजन की गुणवत्ता पर चिंता

जिप अध्यक्ष ने मध्यान भोजन वितरण में एनजीओ की अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गुणवत्ता की शिकायतों के बावजूद एनजीओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यालय प्रबंधन के जरिए मध्यान भोजन का संचालन बेहतर होगा. बैठक में मॉडल विद्यालय भवन निर्माण, भवनहीन विद्यालयों की स्थिति और शिक्षकों की अनुपस्थिति पर भी चर्चा की गयी. उन्होंने पूछा कि कितने शिक्षकों पर कार्रवाई की गई और कितने शिक्षक जिला से बाहर रहकर उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं.

नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

जिप अध्यक्ष ने कहा कि जिले में शराब, स्मैक और कोरेक्स की बिक्री पर रोक लगाई जाय. इन नशीले पदार्थों के कारण युवाओं पर बुरा असर हो रहा है. जबकि माफिया मुनाफा कमा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सरकार को जानकारी दी जाएगी. बैठक में बलहा अस्पताल (मानसी प्रखंड) को 30 बेड के अस्पताल में अपग्रेड करने, बेलदौर प्रखंड के पीर नगर अस्पताल और परबत्ता के सलारपुर अस्पताल के अपग्रेडेशन का प्रस्ताव किया गया. अवैध मिट्टी और बालू खनन पर रोक लगाने की मांग की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया, जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण पासवान, प्रियंका कुमारी, अनिल तांती, श्वेत सीखा, पूनम देवी, प्रतिभा कुमारी, रिमझिम कुमारी, जवाहर राय, चंदन कुमार, मंजू देवी, शबनम कुमारी, पुनीता सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >