ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

पसराहा. बरौनी-कटिहार रेलखंड पर पसराहा रेलवे ढाला से पश्चिम पिलर नंबर 95/11 के समीप सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान देर शाम तक नहीं हो पायी थी. बताया जाता है कि गोगरी थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर वार्ड संख्या निवासी लखन यादव के 30 वर्षीय पुत्र श्रवण यादव की मौत हो गयी थी. पितुंझिया ढाला के पास ट्रेन से गिरकर श्रवण की मौत हो गयी थी. वहीं उसी दिन महानंदा एक्सप्रेस से सतीश नगर ढाला पर गिर जाने के कारण युवक की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >