फसल क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा दे सरकार: जिप अध्यक्ष

फसल क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा दे सरकार: जिप अध्यक्ष

खगड़िया. बे-मौसम बारिश और तूफान से हुई फसल क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने डीएम से वार्ता की. जिला परिषद अध्यक्ष सह संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव तथा उपविकास आयुक्त अभिषेक पलासिया ने शनिवार को डीएम अमित कुमार पांडेय से मुलाकात कर फसल क्षति के भौतिक सत्यापन और मुआवजा प्रस्ताव को सरकार तक भेजने की बात कही. जिप अध्यक्ष ने कहा कि आंधी व बारिश से सदर प्रखंड, मानसी, अलौली, बेलदौर, चौथम, गोगरी और परबत्ता प्रखंडों में गेहूं, मक्का और तेलहन जैसी फसलों को नुकसान हुआ है. साथ ही आम और लीची, केला जैसे फलों के पेड़, मंजर और छोटे फल गिर गया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. उन्होंने डीएम से प्रभावित क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन कराकर प्राथमिकता के आधार पर किसानों को मुआवजा देने के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजने की बात कही. डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को अविलंब सभी प्रकार के क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण कराकर रिपोर्ट जमा करने को कहा. ताकि मुआवजा के लिए सरकार को भेजा जा सके.

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया जायेगा निर्माण

जिप अध्यक्ष ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में ओर भी कदम उठाने की बात कही. उन्होंने कहा कि बेलदौर प्रख��ड के कैंजरी गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवन का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ है. संवेदक द्वारा कमजोर प्राक्कलन का हवाला देकर कार्य रोक दिया गया था. अब उसे जिला परिषद योजना के तहत सुसज्जित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवन का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने चौथम प्रखंड के रोहियार बंगलिया पंचायत और गोगरी प्रखंड के कोयला- बसुआ में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है. इस दौरान उपविकास आयुक्त अभिषेक पलासिया, जिला कृषि पदाधिकारी और भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >