छह घंटे तक हुई नगर परिषद की सामान्य बैठक में हंगामा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नगर परिषद के सभागार में सोमवार को नगर परिषद की सामान्य बैठक सभापति अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में हुई. हंगामेदार बैठक में 13 मुद्दों पर चर्चा की गयी.

बैठक में शहर के विकास से संबंधित 13 मुद्दों पर हुई चर्चा, सभी मुद्दों पर नहीं बनी सहमति

खगड़िया. नगर परिषद के सभागार में सोमवार को नगर परिषद की सामान्य बैठक सभापति अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में हुई. हंगामेदार बैठक में 13 मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में शहर के विकास के लिए प्रस्तुत किए गए 13 एजेंडों पर चर्चा की गयी. इसी दौरान कुछ वार्ड पार्षदों द्वारा एजेंडा का विरोध किया गया. वार्ड पार्षद शिवराज यादव ने एजेंडा में मनमानी का आरोप लगा कर विरोध शुरू कर दिया. इसी दौरान कुछ वार्ड पार्षदों ने सभा कक्ष में एजेंडा के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया. वार्ड पार्षद शिवराज यादव को सदन से बाहर जाने के लिए कहा गया. लेकिन, वार्ड पार्षद हंगामा करते रहे. नगर थाना पुलिस को सूचना दी गयी. नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने पहुंचकर हंगामा कर रहे वार्ड पार्षद को समझा-बुझाकर शांत कराया. उसके बाद पुन: एजेंडा पर विचार विमर्श किया गया. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि शहर की विकास को लेकर कोई समझौता नहीं किया जायेगा. बताया जाता है कि बीते 29 जनवरी को नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा 13 एजेंडों का प्रस्ताव लाया गया था. प्रस्तावित एजेंडा को लेकर सोमवार को सभागार में नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक की गयी. बैठक की शुरूआत से ही वार्ड पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया. वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर सभापति अर्चना कुमारी मनमानी तरीके से एजेंडा प्रस्ताव में लाया, फिर सामान्य बैठक में पारित करना चाह रहे है. इसी को लेकर विरोध किया गया. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पिंटू कुमार ने बताया कि कमलपुर में जो एजेंडा पारित हुआ है. उस पर एक भी कार्य नहीं हुआ है. बीते तीन वर्ष में मात्र लगभग सात लाख रुपये का कार्य हुआ है. बताया कि स्ट्रीट लाइट जरूरत के अनुसार नहीं दिया गया. वार्ड पार्षदों ने बताया कि जहां पानी पीने के लिए पियाऊ लगाना चाहिए, उस जगहों पर नहीं लगाया गया है. नगर सभापति द्वारा वार्ड पार्षद के साथ भेदभाव किया जा रहा है. जिसके कारण वार्ड पार्षदों में आक्रोश है.

बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बताया जाता है कि बैठक में 13 एजेंडों का प्रस्ताव लाया गया. प्रस्ताव पर सशक्त स्थायी समिति व बोर्ड को समपुष्टी करना था. इसके अलावे पूर्व में पारित वित्तीय वर्ष (2023-24) (2024-25) अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. उस पर विचार विमर्श, नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में नाले के ऊपर टूटे हुए ढक्कन निर्माण में विचार विमर्श, नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गर्मी को देखते हुए प्याऊ लगाने पर विचार विमर्श, नगर परिषद के वार्ड संख्या 36 में सरकारी जमीन पर पार्क बनाने पर विचार विमर्श, कुतुबपुर वार्ड संख्या 06 में बैठका बनाने पर विचार विमर्श, सभी वार्डों में कच्ची सड़क/टूटे हुए सड़क और नाली बनाने पर विचार विमर्श, सभी चौक-चौराहे के सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श, स्वच्छ सर्वेक्षण 2026-26 को देखते हुए आवश्यक कार्य कराने एवं सामग्री क्रय करने पर विचार विमर्श, क्षेत्र के वार्ड 10 स्थलों पर मॉडर्न ई-लाईब्रेरी बनाने पर विचार विमर्श, वार्ड संख्या 03, 04 व 06 के मो. साहब उद्दीन जमीन से कुतुबपुर होते हुए वर्मा सेल के जमीन तक नाला निर्माण कार्य कराने पर विचार विमर्श, स्ट्रीट लाईट का क्रय एवं अधिष्ठापन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान व अन्य का एजेंडा प्रस्ताव में लाया गया. एजेंडा को पास कराने में छह घंटे का समय लगा. जो रात्रि 9 बजे तक चला. मौके पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी कमल सिंद्धु, उपसभापति शबनम जवीन, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य मीना देवी, शकुंतला देवी, जवाहर लाल यादव, प्रणव कुमार, गुलशन कुमार,वार्ड पार्षद राज कुमारी यादव, ममता देवी, अमित कुमार सिन्हा,तुतू कुमारी,रंजीत कुमार, ऋतुराज कुमार, सीमा सिन्हा आदि वार्ड पार्षद मौजूद थे. नगर परिषद में लूट की छूट बंद कर दिए जाने पर कुछ लोगों ने बौखलाहट आ गयी है. बीते 20 वर्षों से नगर परिषद क्षेत्र का विकास ठप था. आज विकास हो रहा तो कुछ लोगों को पेट में दर्द होने लगा. कुछ वार्ड पार्षद विकास कार्य को रोकना चाहते हैं. लेकिन, ऐसा नहीं होने देंगे. विकास का कार्य जारी रहेगा.

अर्चना कुमारी, नगर सभापतिB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >