जमीन विवाद को लेकर मारपीट में चार लोग घायल, एक रेफर

थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत के नकटेश्वर बासा में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. वहीं घायलावस्था में परिजनों ने आनन-फानन उसे इलाज के सीएचसी बेलदौर में भर्ती कराया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र की डुमरी पंचायत के नकटेश्वर बासा में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. वहीं घायलावस्था में परिजनों ने आनन-फानन उसे इलाज के सीएचसी बेलदौर में भर्ती कराया. सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया, जबकि स्थिति बेहतर होने पर अन्य तीन घायल को छुट्टी दे दी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि नकनेश्वर बासा निवासी जोगिंदर शर्मा व कारे शर्मा के बीच महज दो कट्ठा जमीन को लेकर बीते गुरुवार की देर रात्रि मारपीट की घटना घटी. इस दौरान जोगिंदर शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार, 30 वर्षीय पुत्र उपेंद्र शर्मा, 25 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार की पत्नी 20 वर्षीय रूबी देवी घायल हो गयी. घायलावस्था में परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर राजा कुमार को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया. इस संबंध में जोगिंदर शर्मा ने बताया कि महज दो कट्ठा जमीन को लेकर मारपीट की घटना घटी है, जबकि उक्त जमीन को मेरे पूर्वजों के द्वारा वर्ष 1984 ही में खरीदारी की गयी थी. उक्त जमीन पर मेरा बासा भी बना हुआ था व उक्त बासा पर अपने मवेशी को रखते हैं, लेकिन कारे शर्मा एक जनप्रतिनिधि के बहकावे में आने के कारण मेरे परिजनों के साथ मारपीट की. इस संबंध में जोगिंदर शर्मा के परिजनों के द्वारा बेलदौर थाना में आवेदन दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उक्त मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >