पंसस के निधन पर जताया शोक

पंसस के निधन पर जताया शोक

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के गौछारी की पंचायत समिति सदस्य 55 वर्षीय चीना देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी.. बताया जाता है कि चीना देवी बीमार थी .भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा था. बीते गुरुवार की शाम चीना देवी की मौत हो गयी. पंसस के मौत की सूचना मिलते ही शुक्रवार को बीडीओ राजाराम पंडित, प्रमुख अशोक पंत, गौछारी पंचायत के सरपंच परमानंद चौरसिया व पंच प्रतिनिधि ने शव पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया. बीडीओ ने मृतका के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार द्वारा घोषित मुआवजा दिया जाएगा. शव का अंतिम संस्कार अगुवानी गंगा घाट पर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >