Khagaria, जिला जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद से की मुलाकात, संगठन को ले की चर्चा
Copied link
जिला जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद से की मुलाकात, संगठन को ले की चर्चा
खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट,
जदयू प्रतिनिधिमंडल ने संजय झा से पटना में शिष्टाचार मुलाकात किया. संगठनात्मक रणनीति पर विचार विमर्श किया. जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बताया कि बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल एवं जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी के साथ उन्होंने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा से उनके पटना स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुनः कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बताया कि यह आत्मीय मुलाकात अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायी रही, जिसमें गत विधानसभा चुनाव के अनुभवों के आधार पर संगठनात्मक रणनीति, जनसंपर्क विस्तार एवं भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत और समीक्षात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह संवाद संगठन को नई दिशा देने वाला एवं कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा.इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद ललन सर्राफ से भी हमारी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई. प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कोषाध्यक्ष ने जदयू नेता ईं० नीशांत कुमार की 3 मई से प्रारंभ होने वाली “सद्भाव यात्रा” की विस्तृत जानकारी देते हुए खगड़िया में संभावित इस यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.