दोगुना स्टैंड शुल्क वसूली से नाराजगी, बस संचालकों ने पथ जाम कर जताया विरोध

बेलदौर बस स्टैंड का डाक 16 लाख 21 हजार रुपए में हुई थी

बेलदौर. नगर पंचायत बस स्टैंड के संवेदक द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक स्टैंड शुल्क वसूली करने के विरोध में बस संचालकों ने पथ को जाम कर इसका विरोध जताया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नगर पंचायत बेलदौर बस स्टैंड का डाक 16 लाख 21 हजार रुपए में हुई थी. सर्वाधिक बोली लगाने वाले धीरज कुमार के नाम से बंदोबस्त की गई. इसके लिए प्रतिदिन बस के लिए 50 रुपये जबकि ऑटो के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था, लेकिन शुक्रवार को संवेदक द्वारा बस संचालकों से प्रति ट्रिप में 50 रुपचे की वसूली करता देख बस संचालकों ने इसका विरोध कर दिया एवं पनसलवा बोबिल पीडब्ल्यूडी पथ के बेलदौर थाना चौक पर पथ को करीब 20 मिनट के लिए जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची बेलदौर पुलिस ने तुरंत जाम तोड़वाया एवं उत्पन्न प्रतिरोध को दूर करने के लिए बस संचालक एवं संवेदक को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया. बस संचालकों के मुताबिक बेलदौर नगर पंचायत द्वारा बस स्टैंड का डाक तो कर दिया गया लेकिन बस खड़ी करने के लिए बस स्टैंड ही नहीं है वे सभी बस, आटो पथ पर खड़े करते हैं तो डाक क्यों किया गया. इसके लिए बेलदौर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी की भूमिका पर सवाल खड़ा किया. कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया जल्द से जल्द बस स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी बस स्टैंड के संवेदक को बस से प्रतिदिन 50 रुपये जबकि ऑटो के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >