जख्मी युवक की इलाज के दौरान नेक्टर हॉस्पिटल में हुई मौत

इलाज के दौरान अजय कुमार की मौत हो गयी

खगड़िया. सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान नेक्टर हॉस्पिटल में मौत हो गयी. मृतक युवक के परिजन संजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद बीते पांच अप्रैल को हुई थी. तभी से नेक्टर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. बीते गुरुवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गयी. संजय ने बताया कि एनएच 31 पर परमानंदपुर ढाला के समीप छोटे भाई अजय कुमार के साथ बाइक से महेशखूंट जा रहे थे. परमानंदपुर ढाला पर पीछे से आ रही एक ट्रक ने चकमा दे दिया. जिसके कारण वह बाइक का ब्रैक लिया. पीछे बैठा अजय गिर गया. उसके सिर में काफी चोट लग गयी थी. इलाज के दौरान अजय कुमार की मौत हो गयी. मालूम हो कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंद्र नगर रॉको निवासी राज कुमार यादव के पुत्र अजय कुमार को घटना के बाद इलाज के लिए नेक्टर हॉस्पिटल पहुंचाया गया था. शुक्रवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस दौरान मृतक के परिजनों की अस्पताल में भीड़ लगी रही. 28 वर्षीय अजय की मौत होते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था. मृतक अपने पीछे तीन छोटे छोटे बच्चे व पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >