मानसी में होगा डिग्री महाविद्यालय की स्थापना: विधायक

छत्रपति यादव ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है

मानसी. सदर विधानसभा क्षेत्र के मानसी प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी. सदर विधायक छत्रपति यादव ने बताया कि डिग्री महाविद्यालय स्थापना जिलाधिकारी को पत्र लिख कर राज्य सरकार के घोषणा अनुरूप प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया गया है. मालूम हो कि वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट अभिभाषण में की गई घोषणा के आलोक में जिलाधिकारी को डिग्री महाविद्यालय मानसी में स्थापना के लिए प्रस्ताव दिया जाना है. डिग्री महाविद्यालय स्थापन के लिए ग्रामीण क्षेत्र में पांच एकड़ जमीन एवं शहरी क्षेत्र में 2.5 ढाई ( एकड़) जमीन की आवश्यकता होगी. छत्रपति यादव ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है. जल्द ही मानसी प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >