महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को मनाया गया शहीद दिवस के रूप में

महात्मा गांधी अहिंसात्मक तरीके से लड़ाई लड़कर देश को कराया आजाद: जिलाध्यक्ष

– महात्मा गांधी अहिंसात्मक तरीके से लड़ाई लड़कर देश को कराया आजाद: जिलाध्यक्ष खगड़िया. शुक्रवार को बलुआही स्थित पार्क में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया. सर्वप्रथम गांधी पार्क के अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, सचिव सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी, पूर्व वार्ड पार्षद सह कोषाध्यक्ष रणवीर कुमार, सदस्य नंदन यादव, आमिर खान आदि ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण उन्हें नमन किया. पार्क के अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के लिए अहिंसात्मक तरीके से लड़ाई लड़कर देश को आजाद कराया. उन्होंने सफाई को स्वतंत्रता से ज्यादा महत्वपूर्ण माना. इसे आत्म-शुद्धि से जोड़ा. गांधी जी ने स्वयं सफाई करके, स्वच्छता को छुआछूत-उन्मूलन से जोड़ते हुए, देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. सचिव सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आज गांधी से सीख लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा, मैं यह नहीं सोचना चाहता. मुझे वर्तमान की चिंता है. ईश्वर ने मुझे आने वाले क्षणों पर कोई नियंत्रण नहीं दिया है. आज जो समाज में ऊंच-नीच जाति पाती का दौर है. उसको गांधी जी के विचार को अपना कर ही दूर किया जा सकता है. युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि गोडसे ने हाड़ मांस के शरीर को मारा, गांधी जी को नहीं मारा. उनका विचार आज भी जिंदा है. गांधी जी के विचारों को अपना कर राष्ट्र को आगे बढ़ाया जा सकता है. महात्मा गांधी ने विश्व की शांति, अहिंसा व सद्भाव का मार्ग दिखाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >