हैप्पी आवर में बच्चे खुलकर अभिभावक से करेंगे बात

हैप्पी आवर में बच्चे खुलकर अभिभावक से करेंगे बात

खगड़िया. मध्य विद्यालय, हाजीपुर आवास बोर्ड में शनिवार को बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों व अभिभावकों की साझा जिम्मेदारी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने किया़ संगोष्ठी में 120 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया. अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि नंबर से ज्यादा जरूरी है बच्चा मानसिक रूप से स्वस्थ रहे. इसके लिए घर और स्कूल का तालमेल जरूरी है. प्रधानाध्यापक ने हैप्पी आवर शुरू करने की घोषणा की, जिसमें बच्चे खुलकर अभिभावक से बात करेंगे. शिक्षिका श्वेता साक्षी ने कहा कि मानसिक तनाव में चिड़चिड़ापन नींद न आना, अकेले रहना जैसे तनाव के लक्षण शामिल हैं. जिस पर अभिभावकों को ध्यान देने की आवश्यकता है. संगोष्ठी का संचालन सहायक शिक्षिका श्वेता साक्षी किया. संगोष्ठी की व्यवस्था में सहायक शिक्षिका अंशु कुमारी, अर्पिता मजूमदार, मीणा कुमारी, रेणु साहा, रानी कुमारी, मनीषा कुमारी की सक्रिय भूमिका रही. अंत में सभी अभिभावकों ने रोज बच्चों से 15 मिनट बात करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gunjan thakur

गुजन ठाकुर प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >