सड़क दुर्घटना में जख्मी बालक की इलाज के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के सड़क दुर्घटना में जख्मी बालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी

अलौली. थाना क्षेत्र के सड़क दुर्घटना में जख्मी बालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. शनिवार को मृतक के परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है नगर पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी पप्पू सिंह के 8 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बीते 16 अगस्त को गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में रिश्तेदार के यहां साजन गया था. साजन सड़क किनारे खेल रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने साजन को धक्का मार दिया. परिजनों ने जख्मी बालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने जख्मी बालक को रेफर कर दिया. बीते एक सप्ताह से पटना में जख्मी बालक का इलाज चल रहा था. शुक्रवार की देर रात जख्मी बालक की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि साजन घर का एकलौता पुत्र था. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >