जनता दरबार में भूमि विवाद के 10 मामले का हुआ निबटारा

अब तक में भूमि विवाद से जुड़े कुल एक दर्जन से अधिक मामले लंबित है

बेलदौर. आदर्श थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में सीओ अमित कुमार ने आवश्यक साक्ष्य एवं दस्तावेज का अवलोकन कर नये दस मामले की सुनवाई कर आठ मामले का निष्पादन किया. वहीं शेष मामले में इन्होंने पक्षकारों को अगले शनिवार को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया. सुनवाई के दौरान भूमि विवाद से जुड़े एक दर्जन नये आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें आठ मामले का निष्पादन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार अब तक में भूमि विवाद से जुड़े कुल एक दर्जन से अधिक मामले लंबित है. मौके पर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह, राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा, पंकज कुमार समेत संबंधित मामले के पक्षकार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >