मथुरापुर रेल ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

मथुरापुर रेल ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

73.27 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 30 माह में 1350 मीटर लंबा आरओबी खगड़िया. स्थानीय जंक्शन के पश्चिमी केविन मथुरापुर ढाला पर आरओबी निर्माण के लिए मंगलवार को भूमि पूजन किया गया है. भूमि पूजन के बाद कार्य शुरू कर दिया गया. आरओबी निर्माण से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. शहर के उत्तरी भाग में एक बड़ी आबादी मथुरापुर, कोठिया, कुतुबपुर, काशिमपुर, लाभगांव, अलौली प्रखंड, सदर प्रखंड के लोगों को मुख्य रास्ता है. आरओबी निर्वाण से लोगों को बाजार,रेलवे स्टेशन आना जाना आसान हो जायेगा. शहर के बखरी बस स्टैंड से दरभंगा, अलौली, शहरबन्नी, तिलकेश्वर के रास्ते बस सेवा का परिचालन आसान हो जायेगा. इसके साथ खगड़िया और दरभंगा के व्यपारियों के बीच व्यापार बढ़ेगा. साइट इंचार्ज पिंटू गुप्ता ने बताया कि भूमि पूजन के साथ आरओबी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. अब तिव्र गति से आरओबी का निर्माण किया जायेगा. कंपनी द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सिर्फ स्थानीय लोगों से सहयोग की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >