बेलदौर. नपं के मध्य विद्यालय भैंसाडीह में आयोजित बाल मेला सह उत्सव स्पोर्ट मीट में अव्वल रहे स्कूली बच्चों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. गुरुवार को आयोजित समारोह का उद्घाटन एचएम आलोक कुमार ने किया. मौके पर शिक्षक अंकित कुमार राजेश कुमार, अभिभावक निशा देवी, ममता देवी, दायरानी देवी, सीमा देवी, सेबी देवी, उर्मिला देवी, जोगिया देवी, छात्रा शिवानी कुमारी, चंदा कुमारी आदि मौजूद थे. मेला में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों समेत वर्ग प्रथम से तृतीय वर्ग के बच्चों ने भाग लिया. बाल मेला में बच्चों ने कविता, गायन नृत्य समेत लंबी दौड़, ऊंची कूद व पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वही अव्वल रहे स्कूली बच्चों को एचएम, शिक्षक व गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया. पुरस्कृत होने वाले बच्चों में रुचि कुमारी, लाडली कुमारी, नेहा कुमारी, कृष्ण कुमार, अंकुश कुमार, सोनम कुमारी, ज्योति कुमारी, हिमांशु कुमार, नीरज कुमार, सपना कुमारी का नाम शामिल है. उक्त मेले के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करते शिक्षक रमेश कुमार ने बताया कि बाल मेला समेत विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है साथ ही बच्चों में रचनात्मक एवं क्रियात्मक सृजन विकसित होती है.
बाल मेला सह उत्सव स्पोर्ट्स मीट में अव्वल बच्चों को किया गया पुरस्कृत
बाल मेला सह उत्सव स्पोर्ट्स मीट में अव्वल बच्चों को किया गया पुरस्कृत
