2.55 लाख रुपये की लागत से कुएं का किया गया जीर्णोद्धार जल-संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहर को मिला संबल खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 भगत टोला में पुरखों की अमूल्य विरासत को कुएं का जीर्णोद्धार किया गया. 2 लाख 55 हजार रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किये गये कुएं का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि जीर्णोद्धार के बाद यह कुआं न केवल स्थानीय जरूरतों की पूर्ति करेगा. बल्कि जल-संरक्षण, भू-जल रिचार्ज और पर्यावरण संतुलन में भी अहम भूमिका निभाएगा. यह पहल आधुनिक विकास के साथ-साथ परंपरा और प्रकृति के संरक्षण का सशक्त संदेश देती है. नगर सभापति ने कहा कि कुएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और जल-सुरक्षा की रीढ़ है. इन्हें पुनर्जीवित करना आज की जरूरत है. नगर परिषद का लक्ष्य केवल नई संरचनाएं खड़ी करना नहीं. बल्कि परंपरागत जल स्रोतों को बचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य तैयार करना है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अन्य वार्डों में कुओं के जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया है. यह अभियान आगे भी अनवरत रूप से जारी रहेगा. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद उनके मोहल्ले में पारंपरिक जल स्रोत को नया जीवन मिला है. इससे क्षेत्र में जल संकट से निपटने में सहायता मिलेगी. सामुदायिक उपयोग के लिए एक विश्वसनीय स्रोत उपलब्ध होगा. मौके पर अच्छेलाल महतो, श्रवण कुमार, सदानंद सिंह, मुकेश कुमार, संतोष कुमार पोद्दार, दीपक कुमार, रंजना देवी, मुन्नी देवी, मनीष कुमार, रंजन महतो, उदय कुमार अंशु, गोलू कुमार, लौकी कुमार, शंकर पोद्दार, गुड्डू कुमार, प्रीतम आदि मौजूद थे.
नगर सभापति की पहल से पुरखों की विरासत को मिला नया जीवन

नगर सभापति की पहल से पुरखों की विरासत को मिला नया जीवन
Copied link
नगर सभापति की पहल से पुरखों की विरासत को मिला नया जीवन