मारपीट के मामले में आधे दर्जन लोगों पर केस दर्ज

मारपीट के मामले में आधे दर्जन लोगों पर केस दर्ज

गोगरी. थाना क्षेत्र के भुड़ीया फतेहपुर में आधे दर्जन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट किया है. इतना ही नहीं दहशत फैलाने के नीयत से बदमाशों ने हवाई फायरिंग किया. पीड़िता सरिता देवी के आवेदन पर गोगरी थाना में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. बताया जाता है कि बालो यादव, राजीव यादव, कुन्दन यादव, पांडव यादव, जिलाजीत यादव, देवीलाल यादव के विरुद्ध गोगरी थाना में कांड संख्या 106/25 दर्ज किया गया है. पीड़िता सरिता देवी ने बताया कि वह घर में काम कर रही थी. तभी सभी नामजद ने हथियार से लैस होकर घर में आया और गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. जब इसका विरोध किया तो बालो यादव ने बाल पकड़कर खींचकर पटक दिया. चीखने चिल्लाने पर जब सास बसंती देवी आयी तो पांडव यादव ने थ्रिनट के बट से सर पर मारकर घायल कर दिया. पुत्र नीतीश कुमार, जयकांत कुमार और पिंटू कुमार ने जब विरोध किया तो सभी ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया है. सभी घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >