नोडल पदाधिकारियों को मिला निर्देश

खगड़ियाः खगड़िया. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक सभा चुनाव को लेकर गठित 19 विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में डीएम ने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से उनकी तैयारियों का जायजा लिया. डीएम ने कहा कि लोक सभा […]

खगड़ियाः खगड़िया. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक सभा चुनाव को लेकर गठित 19 विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में डीएम ने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से उनकी तैयारियों का जायजा लिया. डीएम ने कहा कि लोक सभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है.

अब विशेष रुचि दिखा कर कोषांगों के पदाधिकारी चुनावी तैयारियों में तेजी लावें. उन्होंने कुछ कोषांगों के प्रभारियों को नियमित रिपोर्ट भेजने को कहा ताकि उसे आयोग के बेवसाइट पर अपलोड किया जा सके. मौके पर अपर समाहर्ता एमएच रहमान, सदर एसडीओ शीर्षत कपिल अशोक, जिला प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी डीएन झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >