खगड़िया. अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद के ईओ पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थाना में 73 लोगों को नामजद व दर्जनों अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमला में शामिल चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को पूरे दिन नगर थाना की पुलिस छापेमारी की है. मालूम हो कि बीते शुक्रवार की शाम राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की टीम पर फूटकर दुकानदारों ने हमला कर दिया था. जिसके कारण नगर परिषद के स्वच्छता इंस्पेक्टर जख्मी हो गये थे. जबकि कार्यपालक पदाधिकारी बाल बाल बच गये. कार्यपालक पदाधिकारी के गाड़ी का सीसा तोड़ दिया गया था. हालांकि बीते शुक्रवार की घटना के बाद शनिवार को राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक सड़क पर एक भी फूटकर दुकानें नहीं लगी. जिसके कारण आवागमन सुचारू रूप से चलता रहा.
नगर परिषद के ईओ पर हमला करने के मामले में 73 नामजद, चार गिरफ्तार
अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद के ईओ पर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है
