आशा को टीबी रोगी की पहचान करने की दी जानकारी

अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया

अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में आशा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण गोगरी. अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को टीबी जैसी जानलेवा बीमारी की पहचान और जागरूकता के लिए विशेष जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा सौ दिन टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक संभावित टीबी मरीज की पहचान करना है ताकि समय पर उपचार शुरू किया जा सके. प्रशिक्षकों ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें. उन्हें टीबी के लक्षण वाले लोगों की पहचान करने और संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए अस्पताल लाने पर विशेष जोर देने को कहा गया. कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि टीबी की समय पर पहचान और उचित इलाज से इस बीमारी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है. इस अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी रूपक कुमार और पीसीएस नीतू कुमारी ने विस्तृत जानकारी दी. मौके पर स्वास्थ्य पदाधिकारी के साथ-साथ कई आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >