दरभंगा से कटिहार तक डीएमयू ट्रेन परिचालन सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर इमली स्टेशन पर धरना

दरभंगा से समस्तीपुर होते हुए कटिहार तक डीएमयू ट्रेन परिचालन सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति ने धरना दिया

खगड़िया. दरभंगा से समस्तीपुर होते हुए कटिहार तक डीएमयू ट्रेन परिचालन सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति ने धरना दिया. धरना का नेतृत्व रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने किया. सभा को अब्दुल गनी, देशबंधु आजाद, उमेश ठाकुर, रिजवान अहमद, मदन सदा, कपिल देव साह, उद्यमी लाल पोद्दार, डॉ. रामबहादुर राय, डॉ. अफजल करीम आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर 11.30 बजे दिन के बाद तथा संध्या 04 बजे से पहले अप डाउन दिशा में ट्रेन का परिचालन किया जाय. बनमनकी से नरकटिया गंज के बीच ट्रेन का परिचालन किया जाय. जानकी एक्सप्रेस का ठहराव इमली स्टेशन पर किया जाय. सभी पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का लूज टाइमिंग समाप्त किया जाय. सरायगढ़, समस्तीपुर के बीच परिचालन की जाने वाली ट्रेन का मार्ग विस्तार करते हुए खगड़िया होते हुए जमालपुर अथवा बरौनी के बीच चलाया जाय. श्री जोशी ने कहा कि वृद्ध एवं दिव्यांगों को दी जाने वाली रियाती टिकट अविलंब आरंभ किया जाय. खगड़िया से समस्तीपुर के बीच रेलवे लाइन का दोहरी करण अतिशिघ्र किया जाय.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >