शुक्रवार को गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी
गोगरी.
बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलदौर-पीरनगर आरइओ पथ बिरबासा पुल के समीप बीते 11 मार्च 26 को सीएसपी संचालक हिमांशु कुमार से हथियार के बल पर 40 हजार रुपये लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. बता दें की उक्त मामले में पीड़ित हिमांशु कुमार नें बेलदौर थाना में लिखित आवेदन देकर कांड संख्या 76/26 दर्ज कराया था. शुक्रवार को गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. इस बाबत गोगरी एसडीपीओ ने उक्त लूट मामले में पुलिस ने लाइनर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों आरोपितों से पुलिस ने सीएसपी संचालक के लूट के दौरान प्रयुक्त बाइक नंबर बीआर 34 यू 8127, सीएसपी संचालक से लुटी बाइक बीआर 34 वी 8957 बरामद की है. गिरफ्तार आरोपितों में एक अंतर जिला मधेपुरा गोलपाड़ा के खोखली निवासी और एक खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के महिनाथनगर जिले का बताया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मधेपुरा जिले के गोलपाड़ा के खोखली निवासी दशरथ राम के पुत्र संजीव कुमार और खगड़िया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र महिनाथनगर निवासी चंदेश्वरी शर्मा के पुत्र आजाद कुमार के रूप में की गयी. डीएसपी ने बताया की गिरफ़्तारी टीम में बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, डीआईयु टीम खगड़िया सहित पुलिस बल मौजूद रहे.
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.