दो बीघा में लगी गेहूं की फसल लूट लेने की शिकायत

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत के पचाठ गांव में खेत में लगी दो बीघा में तैयार की गई गेहूं की फसल लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पचाठ गांव निवासी बीरन यादव ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर डुमरी गांव के कारे साह समेत आधे दर्जन को नामजद आरोपित बनाते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. लिखित आवेदन में इन्होंने घटना गुरुवार दिन रात की बताते हुए फसल को लूट लेने का आरोप लगाया. पीड़ित किसान के मुताबिक दो बीघा में लगी गेहूं की फसल तैयार कर खेत में रखवाली कर रहे थे. इसी दौरान नामजद आरोपित खेत पर पहुंचकर उन्हें हाथ पैर बांधकर बंधक बना दिया एवं करीब 100 बोरा गेहूं लूट कर फरार हो गया. जब सुबह को जमीनदार धनंजय सिंह खेत पर पहुंचे तो हाथ पैर का रस्सी खोल एवं मुक्त करवाया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >