विषैले जीव के काटने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम

खगड़िया के चौथम में 7 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम। जानें पूरी घटना की जानकारी।

खगड़िया : चौथम थाना क्षेत्र के डीह टोला में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका की पहचान डीह टोला निवासी श्रवण कुमार की पुत्री शिवानी कुमारी (7) के रूप में हुई है. बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम पसर गया.

मृतका के बाबा भदई चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात शिवानी उनके साथ सोयी हुई थी. देर रात बच्ची ने बताया कि उसके पैर में किसी चीज ने काट लिया है. इसके कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी. बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.

वहां चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया रेफर कर दिया गया. परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शिवानी की मौत हो गयी.

चार भाई-बहनों में थी शिवानी

बताया गया कि शिवानी तीन बहनों और एक भाई में शामिल थी. बच्ची की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है.

बच्ची की मौत किस वजह से हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. परिजनों के अनुसार पैर में किसी चीज के काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी थी. मौत के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhiraj kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >