समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए तीन को जिला बदर व 17 बदमाशों को किया थाना बदर

बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम के धारा-3 की तहत कार्रवाई की गयी है

खगड़िया. समाज में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने तीन बदमाशों को जिला बदर किया है. जबकि 17 बदमाशों को थाना बदर किया गया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि जिला बदर व थाना बदर की कार्रवाई की गयी. थाना बदर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऐसे अपराधियों को उनके निवास स्थान से बाहर किया जाय. ताकि उनके द्वारा अपराध करने की संभावना कम हो. बदमाशों के खिलाफ दर्ज मुकदमों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम के धारा-3 की तहत कार्रवाई की गयी है. यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज में बढ़ते अपराधों के खिलाफ किया गया है. एसपी ने बताया कि मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी सत्तो उर्फ सत्यनारायण यादव के पुत्र रौशन यादव को भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना, मोरकाही थाना क्षेत्र के घरारी गांव के बद्री यादव के पुत्र रंजीत यादव को गोगरी थाना, महेशखूंट गोविंदपुर के बिनो यादव के पुत्र राजीव यादव उर्फ फुदो यादव को अलौली थाना, मोरकाही घरारी के पारो यादव के पुत्र सार्जन यादव को गोगरी थाना, मोरकाही घरारी के सौदी यादव के पुत्र सौरव कुमार उर्फ सौरव यादव को मड़ैया थाना, पारो यादव के पुत्र कृष्णा यादव को बेलदौर थाना, बिठला परबत्ता के सोकील गोस्वामी के पुत्र कुमोद गोस्वामी को चित्रगुप्त नगर थाना, घरारी निवासी पारो यादव के पुत्र गुलाब यादव को पसाराहा थाना, परबत्ता देवरी के वाजिद अली के पुत्र मो. आजाद को बक्सर जिले के आर्दशनगर थाना,सबलपुर के सुबुकलाल पासवान के पुत्र रघुनंदन पासवान को गोगरी थाना, पसराहा के बंदेहरा के बदमाश सियाराम यादव के पुत्र गांधी यादव को अलौली थाना, बिठला के प्रेम कुमार गोस्वामी के पुत्र करना उर्फ करण गोस्वामी को चित्रगुप्त नगर थाना, खुटिया के रंजीत यादव के पुत्र रोहन यादव को भरतखंड थाना, धमहारा के छत्री यादव के पुत्र मृत्युंजय यादव को भरतखंड थाना, बिठला के ललन गोस्वामी के पुत्र मोहन गोस्वामी को नगर थाना, बिठला के रमेश गोस्वामी के पुत्र मनीष गोस्वामी को चित्रगुप्त नगर थाना, राजाजान के कारेलाल यादव के पुत्र समीर यादव को मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना, चौथम सोहरबा के कपलेश्वर यादव के पुत्र सुबोध यादव को परबत्ता थाना, शिशवा के राजेन्द्र यादव के पुत्र मोहन यादव को भरतखंड थाना तथा रसौंक के हीरा लाल यादव के पुत्र सावन कुमार को मड़ैया थाना में प्रतिदिन हाजरी देना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >