एमडीएम का चावल बेचते वि़द्यालय प्रधान को ग्रामीणों ने दबोचा

गोगरी. मध्य विद्यालय ब्राह्मण टोला के विद्यालय प्रधान को एमडीएम का चावल बेचते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया. ग्रामीणों की शिकायत थी कि हेडमास्टर जीवन झा बराबर चावल बेच देते हैं. पूर्व से ताक में रहे ग्रामीणों को इस बात की भनक मिल गयी कि सोमवार को चावल बेचने वाले हैं. ताक में […]

गोगरी. मध्य विद्यालय ब्राह्मण टोला के विद्यालय प्रधान को एमडीएम का चावल बेचते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया. ग्रामीणों की शिकायत थी कि हेडमास्टर जीवन झा बराबर चावल बेच देते हैं. पूर्व से ताक में रहे ग्रामीणों को इस बात की भनक मिल गयी कि सोमवार को चावल बेचने वाले हैं. ताक में लगे ग्रामीणों ने मौके पर ही विद्यालय प्रधान को पकड़ लिया. सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और अपने साथ विद्यालय प्रधान को थाना ले आये. गोगरी थानाध्यक्ष दुर्गेश राम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >