फोटो है 21 में कैप्सन : झंडोत्तोलन में भाग लेते लोग प्रतिनिधि, चौथमप्रखंड के पिपरा स्थित ब्रह्मा इंटर स्तरीय विद्यालय में रविवार को स्काउट एवं गाइड का अंतर जिला प्रतिभागियों को सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. साप्ताहिक बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन शिविर का शुभारंभ राज्य प्रशिक्षण आयुक्त एसएनएस सुमन के निर्देशन में किया गया. इस अवसर पर स्काउट के जिला जोन के आयुक्त सह जिला परिषद सदस्य बीके दास ने झंडोत्तोलन कर शिविर का उद्घाटन किया. स्काउट प्रशिक्षण में अंतर जिला अररिया, भागलपुर, खगडि़या, बेगूसराय, बांका के 30 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण पाये अभ्यर्थी को राज्य संस्था प्राधिकृत कर गांव- गांव प्रशिक्षण देने के लिए भेजा जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान युवाओं में देश समाज की सेवा सहित देश की सुरक्षा के पाठ पढ़ाये जाते हैं. प्रशिक्षण शिविर के कुशल संचालन के लिए जिला सचिव बीरबल कुमार, जिला संगठन आयुक्त संजीव कुमार सिंह की सहभागिता सराहनीय मानी जा रही है.
सात दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शुरू
फोटो है 21 में कैप्सन : झंडोत्तोलन में भाग लेते लोग प्रतिनिधि, चौथमप्रखंड के पिपरा स्थित ब्रह्मा इंटर स्तरीय विद्यालय में रविवार को स्काउट एवं गाइड का अंतर जिला प्रतिभागियों को सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. साप्ताहिक बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन शिविर का शुभारंभ राज्य प्रशिक्षण आयुक्त एसएनएस सुमन के निर्देशन में किया […]
