गोशाला मेले में स्थापित प्रतिमा बना आकर्षण का केंद्र

फोटो है 18,19 व 20 में कैप्सन : मेला में लगाया गया है आकर्षक झांकीप्रतिनिधि, गोगरीक्षेत्र के जमालपुर गोशाला में शुक्रवार से आयोजित सात दिवसीय मेले के तीसरे दिन रविवार को मेला परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ के कारण बायपास सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही. मेले में स्थापित प्रतिमा राधा- […]

फोटो है 18,19 व 20 में कैप्सन : मेला में लगाया गया है आकर्षक झांकीप्रतिनिधि, गोगरीक्षेत्र के जमालपुर गोशाला में शुक्रवार से आयोजित सात दिवसीय मेले के तीसरे दिन रविवार को मेला परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ के कारण बायपास सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही. मेले में स्थापित प्रतिमा राधा- कृष्ण, सिर पर टोकरी में भगवान कृष्ण को यमुना पार ले जाते वसुदेव की स्थापित प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना है. शनिवार की देर संध्या रंगमंच पर सैनिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कलाकारों को मेला समिति के द्वारा पुरस्कार व मेडल दिया गया. इधर मेला समिति द्वारा दिन में बिदेशिया नाट्य कला के कलाकारों द्वारा भक्त ध्रुव नामक नाटक का मंचन किया गया. कलाकारों के जीवंत अभिनय पर लोग वाह-वाह कर उठे. मौके पर मेला अध्यक्ष सनोज मिश्र, सचिव मायाराम सहित अन्य सदस्य मेला में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रयासरत दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >