मैट्रिक में स्कूल टॉप करने वाला 14 वर्षीय छात्र नहाने के दौरान पानी में लापता, एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश

खगड़िया जिले में एक 14 वर्षीय छात्र की नदी में नहाने के दौरान लापता होने से हड़कंप मच गया है. स्कूल टॉप करने वाला नवनीत कुमार की तलाश में प्रशासन, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम जुटी हुई है. तेज बहाव के कारण डूबने की आशंका जताई जा रही है.

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के लगार पंचायत के वार्ड संख्या 7 में स्नान करने के दौरान 14 वर्षीय छात्र के पानी में लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया. छात्र के लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

नवनीत कुमार की तलाश में जुटा प्रशासन

लापता छात्र की पहचान लगार पंचायत निवासी ब्रजेश कुमार के पुत्र नवनीत कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन को जानकारी दी. इसके बाद प्रशासन की ओर से छात्र की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया.

स्कूल में बेहतर प्रदर्शन कर चुका था छात्र

सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश्वर दास ने बताया कि नवनीत कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय टिमापुर लगार का छात्र था. उन्होंने बताया कि नवनीत पढ़ाई में भी काफी अच्छा था और मैट्रिक की परीक्षा में विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप किया था. छात्र के पानी में लापता होने की खबर से स्कूल और आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है.

तेज बहाव के कारण डूबने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार पानी का बहाव तेज होने के कारण नवनीत के डूबने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद परिजन लगातार पानी के आसपास उसकी तलाश कर रहे हैं. ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या तलाशी अभियान में प्रशासन का सहयोग कर रही है.

एसडीआरएफ और गोताखोरों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कर दी. पानी में संभावित स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रही है.

परिजनों को तलाश के नतीजे का इंतजार

नवनीत के लापता होने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण भी लगातार घटनास्थल पर जुटे हुए हैं और तलाशी अभियान के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. छात्र के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में परिजन और ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पलटू झा

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >