धमारा घाट स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर वृद्ध घायल, अस्पताल में भर्ती

चौथम : मानसी-सहरसा रेलखंड के धमारा घाट स्टेशन के समीप सोमवार को कोसी एक्सप्रेस से गिरकर एक 70 वर्षीय वृद्ध घायल हो गये. फिलहाल घायल वृद्ध का इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में किया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पटना जाने वाली कोसी एक्सप्रेस के गुजरने […]

चौथम : मानसी-सहरसा रेलखंड के धमारा घाट स्टेशन के समीप सोमवार को कोसी एक्सप्रेस से गिरकर एक 70 वर्षीय वृद्ध घायल हो गये. फिलहाल घायल वृद्ध का इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में किया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पटना जाने वाली कोसी एक्सप्रेस के गुजरने के बाद एक वृद्ध स्टेशन के समीप ही घायलावस्था में देखा गया.

इसके बाद इसकी सूचना मानसी जीआरपी पुलिस को दी गई. सूचना पर मानसी के जीआरपी थानाध्यक्ष रामशीष प्रसाद द्वारा घायल को पहले धमारा घाट के समीप ही इलाज कराया गया. इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्ध की उम्र 70 वर्ष से अधिक है. वह अपना नाम पता भी नहीं बता पा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >