कटिहार : शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित एसडीओ कोर्ट कैंपस के निकट अवस्थित प्रतिभा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में डॉ निखिल झा की अध्यक्षता में सुर की यात्रा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गयी. बैठक में किसमें कितना है दम के अंतर्गत आयोजित सुर की यात्रा प्रतियोगिता कार्यक्रम में कुल एक दर्जन से ज्यादा प्रतिभागियों का चयन फाइनल राउंड में किया गया.
सुर की यात्रा के फाइनल राउंड में पहुंचे एक दर्जन प्रतिभागी
कटिहार : शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित एसडीओ कोर्ट कैंपस के निकट अवस्थित प्रतिभा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में डॉ निखिल झा की अध्यक्षता में सुर की यात्रा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गयी. बैठक में किसमें कितना है दम के अंतर्गत आयोजित सुर की यात्रा प्रतियोगिता कार्यक्रम में […]

जिसमें मुख्य रूप से फिरोज आलम, आदिती राज, श्यामा शैलजा, स्वेता, तनुजा सोनी, अंकितेश कुमार, इंद्राणी वर्णवाल, कृति कुमारी, शिवाली, अरमान, अविनाश पांडेय, एकलव्य, रंजीत झा, रौशन, रीया जयसवाल, रतना, शुभम कुमार आदि प्रतिभागी आगामी 23 सितंबर को लाइव कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. गौरतलब हो कि यह कार्यक्रम पिछले दो माह से आयोजित की जा रही है.
इस कार्यक्रम में कुल 167 कलाकारों ने अपनी हिस्सेदारी निभायी. जिसमें से मात्र 80 प्रतिभागियों को प्रथम राउंड में एवं द्वितीय राउंड में 28 प्रतिभागियों को स्थान दिया गया. इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकार, संगीतकार, फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, लेखक, निर्देशक आदि जज के रूप में अपनी सहभागिता निभायी.
आगामी 23 सितंबर को भव्य कार्यक्रम में बिहार के जाने-माने एंकर मनीष महिवाल सहित सुपर थर्टी के चार कलाकार सहित सिने अभिनेता अमित कश्यप जिनकी आने वाली फिल्म सैया ई रिक्शा वाला एवं मैथिली फिल्म दुल्हीन साथ ही दिनकर भारद्वाज फिल्म प्रोड्यूसर सहित बिहार के जाने-माने लेखक, निर्देशक एवं अभिनेता इस कार्यक्रम में अपने आने की अनुमति प्रदान की है.
यह पहला मौका होगा जब एक साथ एक मंच पर बिहार के दर्जनों राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार एक साथ मौजूद रहेंगे. बैठक में प्रफुल्ला चंद्र झा, अनिल कुमार शर्मा, रोहित पोद्दार, बिजेंद्र झा, आलोक कुमार, संतोष कुमार बेदी, सुभाष चंद्र झा, निकेश कुमार ठाकुर, धुर्व झा, अस्मित कुमार आदि ने हिस्सा लिया.