देसी शराब की भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त

बेलदौर : थाना क्षेत्र के तिलाठी सकरोहर आरईओ पथ के चक्रमणिया गांव के बजरंगबली स्थान समीप स्कार्पियों वाहन की चपेट मे आने से बरात से लौट रहे बैंड पार्टी के दो कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गये. इसी क्रम में रात्री गश्ती कर रही पुलिस की नजर घायलों पर पड़ी. गश्ती दल के एएसआई […]

बेलदौर : थाना क्षेत्र के तिलाठी सकरोहर आरईओ पथ के चक्रमणिया गांव के बजरंगबली स्थान समीप स्कार्पियों वाहन की चपेट मे आने से बरात से लौट रहे बैंड पार्टी के दो कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गये. इसी क्रम में रात्री गश्ती कर रही पुलिस की नजर घायलों पर पड़ी.

गश्ती दल के एएसआई चंदन कुमार झा ने घायलावस्था में दोनों कलाकारों को पीएचसी में भरती कराया. पीएचीस में हंगामा के कारण चिकित्सक नहीं रहने के कारण घायलों को निजी चिकित्सालय में भरती कराया गया. जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया. इस तरह की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
नया टोला से चौथम के बरार गांव जा रहे थे कलाकार
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात पुरैनी प्रखंड के योगीराज गांव निवासी मदन राम के करीब 22 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार राम एवं कपिल देव राम के 23 वर्षीय पुत्र अमित कुमार अपने बैंड पार्टी के साथ नया टोला गांव से चौथम थाना क्षेत्र के बरार गांव बरात में बाजा बजाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बेलदौर की ओर से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उक्त स्थल समीप ऑटो में ठोकर मार दिया, जिससे दोनों युवक घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >