बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के पचौत में महादलित परिवार द्वारा जबरन कब्जा किये भूखंड को सीओ ने अतिक्रमण मुक्त कराते हुए उक्त भूभाग पर धारा 144 लागू कर दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीओ विकास कुमार डीएम के निर्देश पर उक्त विवादित स्थल पहुंचकर करीब एक दर्जन झोपड़ी को हटाकर विवादित भूखंड को अवैध कब्जे से मुक्त कराया. उक्त भूखंड को महादलित परिवार जबरन कब्जा कर अपना स्वामित्व कायम करना चाह रहे थे. लेकिन इसके रैयत ने जिलाधिकारी से उक्त भूखंड को खाली कराने का अनुरोध किया था. जिलाधिकारी ने सीओ को उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए इसके प्रतिवेदन की मांग की. जिसके विधिवत अनुपालन कराकर सीओ ने विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर धारा 144 लगाकर दोनों पक्षों को विवादित जमीन पर जाने से रोक लगा दी. मालूम हो कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
सीओ ने कराया अतिक्रमणमुक्त
बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के पचौत में महादलित परिवार द्वारा जबरन कब्जा किये भूखंड को सीओ ने अतिक्रमण मुक्त कराते हुए उक्त भूभाग पर धारा 144 लागू कर दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीओ विकास कुमार डीएम के निर्देश पर उक्त विवादित स्थल पहुंचकर करीब एक दर्जन झोपड़ी को हटाकर विवादित भूखंड को अवैध […]
