खगड़िया में बाढ़ से 199378 लोग बन जायेंगे शरणार्थी

खगड़िया : बाढ़ की आहट ने सरकार से लेकर हाकिम तक को हिला कर रख दिया है. सात नदियों से घिरे खगड़िया में बाढ़ की विनाशलीला तय मानी जा रही है. जिला प्रशासन की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार भी खगड़िया में बाढ़ से प्रभावित शरणार्थियों की संख्या 199378 तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट […]

खगड़िया : बाढ़ की आहट ने सरकार से लेकर हाकिम तक को हिला कर रख दिया है. सात नदियों से घिरे खगड़िया में बाढ़ की विनाशलीला तय मानी जा रही है. जिला प्रशासन की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार भी खगड़िया में बाढ़ से प्रभावित शरणार्थियों की संख्या 199378 तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट के अनुसार जिले होकर बहने वाली गंगा, बागमती, बूढ़ी गंडक, कोसी की कुल 147 किमी लंबे तटबंध में से कुल 34 स्थानों को संवेदनशील माना गया है. बाढ़ की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन 330 ऊंचे स्थलों को चिह्नित कर सारा इंतजाम पूरा होने का दावा किया है. साथ ही 251 सरकारी नावों को तैयार रखा गया है.

इसके अलावा 202 प्राइवेट नावों को चिह्नित कर 102 नाव मालिकों से एकरारनामा भी किया जा चुका है. सभी प्रखंडों को एक एक महाजाल उपलब्ध करवा दिया गया है. वहीं 42 गृहरक्षक गोताखोर व 104 स्थानीय प्रशिक्षित गोताखोरों को एलर्ट मोड में रखा गया है. इसके अलावा कुल 12 मोटरबोट, 2 एफआरपी मोटरबोट भी उपलब्ध है. वहीं सभी प्रखंडों को एक-एक जीपीएस, अनुमंडल मुख्यालय व आपदा प्रबंधन शाखा में एक जीपीएस सिस्टम उपलब्ध करवाया गया है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह एलर्ट कर दिया गया है. सभी प्रकार के जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है. डीएम अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि बाढ़ से लड़ने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

जिले के तटबंधों व इंतजाम पर एक नजर
गंगा बूढी गंडक : बागमती : कोसी कुलतटबंध
51 किमी 23 किमी 55 किमी 18 किमी 147 किमी
संवेदनशील स्थल : 15 8 6 5 34
उपलब्ध सैंडबैग : 6000 6000 11000 18000 41000
(कुल रिंग बांध 7.26 किमी, जमींदारी बांध की लंबाई 60.47 किमी. है. जिला प्रशासन ने सभी तटबंधों को सुरक्षित बताया है.)
विभिन्न प्रखंडों में उपलब्ध कुल नावों की संख्या
खगड़िया : 47
अलौली : 34
मानसी : 19
चौथम : 37
बेलदौर : 25
गोगरी : 44
परबत्ता : 45
(इसके अलावा 202 प्राइवेट नावों को चिह्नित कर 102 का एकरारनामा किया जा चुका है.)
बाढ़ से लड़ने के इंतजाम पर एक नजर
टेंट : 105
17023 पालिथिन शीट्स उपलब्ध, 5000 और की मांग की गयी है.
सभी प्रखंडों को एक-एक महाजाल उपलब्ध करवा दिया गया है.
सर्पदंश सहित 20 प्रकार की दवाओं का अस्पताल में भंडारण
50 प्रकार की पशु दवा के भंडारण की व्यवस्था.
200 लाइफ जैकेट उपलब्ध.
सत्तू,नमक, गुड़, मोमबत्ती, दियासलाई अन्य राहत सामग्री खरीद के लिये निविदा प्रकाशित किया जा चुका है.
बाढ़ की आहट के मद्देनजर खगड़िया सहित प्रमंडल के जिलों के डीएम को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. साथ ही आपदा प्रबंधन शाखा सहित बाढ़ पूर्व इंतजाम को फुलप्रुफ रखने को कहा गया है. संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ निरोधात्मक उपायों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है. खाद्य सामग्री सहित उंचे स्थलों की पहचान सहित अन्य इंतजाम तैयार रखने की ताकीद की गयी है. किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, बाढ़ से लड़ने के लिये प्रशासन पूरी तरह तैयार है.
पंकज पाल, कमिश्नर, मुंगेर प्रमंडल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >