ग्रामीणों को उग्र देख कुछ बदमाश निकल भागे, दो को पकड़ कर मानसी पुलिस के हाथ सौंपा
मानसी : थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के बलहा बस्ती गांव में घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे दर्जन भर बाइक सवार बदमाश में से दो को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि लगभग दर्जन भर से अधिक बदमाश पांच मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुबह के आठ बजे बलहा बस्ती में घुस आये लेकिन स्थानीय लोगो ने जब विरोध किया तो ग्रामीणों पर भी हमला बोलने की कोशिश की गई. लेकिन तब तक ग्रामीण एकजुट हो गये. ग्रामीणों को एकजुट देख सभी बदमाश भागने लगे.
भागने के ही क्रम में दो लोगों को ग्रामीणों ने धर दबोचा. जिसे बलहा पंचायत क मुखिया संजीव कुमार के हवाले कर दिया गया. इसकी सूचना मानसी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही बिना समय गवाए थाना अध्यक्ष राघवेनद्र कुमार सिंह ने अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर पकड़े गये दोनों बदमाश को धर दबोचा.
ग्रामीणों की एकजुटता से बची जान :मिली जानकारी के अनुसार मामला घरेलू झगड़ा का बताया जाता है. इसमे दोनों भाई सुजीत यादव एवं संतोष यादव के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था. जहां एक पक्ष के भाई संतोष यादव ने फोन कर सभी बदमाशो को दूसरे पक्ष पर हमला करने की नीयत से मंगाया गया था. जहां से दो मोटरसाइकिल समेत दोनों बदमाश को स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से धर दबोचा गया. शेष बदमाश भागने में सफल रहा. पीड़ित भुटो यादव की पत्नी ने बताया कि आज ग्रामीणों का सहयोग से हम सभी परिवार को जान बच गया. बताया जाता है बलहा बाजार वस्ती गाँव निवासी संतोष यादव एवं सुजीत यादव जो दोनों सहोदर भाई है, दोनों के बीच जमीन विवाद वर्षों से चल रहा था. लेकिन विवाद नहीं सुलझे जाने को लेकर संतोष यादव ने बाहर से दर्जनभर अपराधियों को बुलाकर मारपीट को घटना को अंजाम देना चाह रहा था.
इधर घटना को अनहोनी देख ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा किया जिसमें दो अपराधी को ग्रामीणों ने खदेड़ कर धर दबोचा गया. जहां मौके पर पहुंची मानसी पुलिस दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. मानसी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शिव प्रसाद यादव के पुत्र सुजीत यादव को अभियुक्त कांड संख्या 250/17 में पुलिस खोज रही थी.
घटना को अंजाम देने पहुंचे राजाजान निवासी तपेश्वर यादव के पुत्र रिंकेंश यादव एवं विजेन्द्र यादव के पुत्र अवधेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया. फरार चल रहे सुजीत यादव एवं संतोष यादव को भी पुलिस ने धर दबोचा है. थानाध्यक्ष ने बताया की पूर्व में मारपीट की घटना में दोनों फरार चल रहा था.
