खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के समीप फिल्ड के पास सड़क पार कर रहे एक किशोर को ऑटो ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण उक्त किशोर की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि सड़क पार कर रहे दो अन्य बच्चे जख्मी हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. घटना बुधवार के शाम की है. जब मथुरापुर गांव निवासी कैलाश सिंह के पुत्र 15 वर्षिय शिवम कुमार दो अन्य बच्चों के साथ टियूशन पढ़कर लौट रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित ऑटो ने शिवम को जोड़दार ठोकर मार दी. शिवम की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि साथ चल रहे पियूष और निशांत जख्मी हो गया.
मथुरापुर गांव के समीप फिल्ड के पास सड़क पार कर रहे एक किशोर को ऑटो ने ठोकर मारा
खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के समीप फिल्ड के पास सड़क पार कर रहे एक किशोर को ऑटो ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण उक्त किशोर की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि सड़क पार कर रहे दो अन्य बच्चे जख्मी हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम […]

ट्यूशन पढ़कर पैदल अपने घर सोनवर्षा जा रहा था कि कुतुपुर कोठिया की ओर आ रही ऑटो ने ठोकर मार दिया. घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देख दोनों जख्मी बालक को इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया. स्थानीय लोगों ने शव को खगड़िया अलौली पथ पर रखकर को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद, एसआई मनीष कुमार घटना पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया. आक्रोशित लोगों को थानाध्यक्ष ने समझा बुझाकर जाम हटाया. इस दौरान खगड़िया अलौली पथ पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी.
मृतक के घर कोहराम मच गया. इधर राजस्व कर्मचारी गंगा देवी ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारि को दी गई है. पदाधिकारी के घटना स्थल पर पहूंचने के बाद मुआवजे राशि का चेक प्रदान किया जायेगा. इधर जदयू के राज्य परिषद सदस्य अशोक सिंह, जिला परिषद सदस्य योगेन्द्र सिंह, शंकर सिंह, दीपक कुमार, अर्जुन सिंह आदि ने जिला प्रशासन से अलौली खराड़िया एवं खगड़िया बखरी पथ को चौड़ीकरण की मांग करते हुए मृतक परिजन को दस लाख रुपये व एक सरकारी नौकरी देने की मांग किया है.