वज्रपात से किसान की मौत

खेत से काम कर घर लौट रहे थे किसान गुंजेश्वरी प्रसाद मेहता गोगरी : प्रखंड के बलतारा पंचायत में बुधवार की सुबह ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

खेत से काम कर घर लौट रहे थे किसान गुंजेश्वरी प्रसाद मेहता

गोगरी : प्रखंड के बलतारा पंचायत में बुधवार की सुबह ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
खेत से काम कर लौट रहे थे किसान: जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत बलतारा निवासी बासुदेव प्रसाद मेहता का पुत्र (45) वर्षीय गुंजेश्वरी प्रसाद मेहता अपने खेत में काम कर घर लौट रहा था की अचानक तेज गर्जना के साथ बारिश होने लगी. उसी वक्त जान बचाने के लिए गुन्जेश्वरी मेहता एक पेड़ के नीचे छिप गया. तभी आकाश से बिजली आ गिरी. जिसमें गुंजेश्वरी की मौत हो गयी.
परिजनों ने बताया कि बलतारा बहियार स्थित दियारा में गुंजेश्वरी प्रसाद मेहता अपने खेत सुबह में गये थे. खेत से घर लौट रहे थे. सीओ चन्दन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. सरकारी प्रावधान के अनुसार आपदा विभाग से मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी जायेगी.
परिजनों में मचा कोहराम: घटना की जानकारी मिलते ही मृतक गुंजेश्वरी प्रसाद मेहता के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक गुन्जेश्वरी प्रसाद मेहता की पत्नी अनीता देवी व चार पुत्र हैं. परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है. करुण चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >