बाइक व ऑटो की आमने-सामने टक्कर में नौ जख्मी, दो रेफर
खगड़िया : एनएच 31 पर बुधवार की दोपहर बाइक व ऑटो की आमने सामने हुई टक्कर में आधे दर्जन लोग घायल हो गये. जख्मी दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. चिकित्सक ने सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दो युवक को रेफर कर दिया है. जख्मी दोनों युवक के परिजन बेहतर इलाज के लिए पटना ले गया. जख्मी लोगों ने बताया कि गोगरी से ऑटो पकड़कर वे लोग खगड़िया आ रहे थे. इसी दौरान मानसी मुफस्सिल थाना के बीच पांच किलोमीटर के समीप बाइक व ऑटो की आमने सामने की टक्कर हो गयी.
ऑटो पलटी खा गया. जिसके कारण सवार मानसी प्रखंड के खुटीया निवासी मो रब्बान, बेगूसराय के बड़ी बलिया निवासी विभा, चौथम थाना क्षेत्र के नौरंगा निवासी राजा कुमार, मानसी थाना क्षेत्र के अमिताभ बच्चन, पसराहा अड़ैया निवासी शिबू चौधरी, गोगरी जमालपुर निवासी रीना देवी जख्मी हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो व बाइक की टक्कर में ऑटो पलटी खा गयी. जिसके कारण ऑटो पर सवार आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये.
गंभीर रूप से जख्मी ऑटो चालक अमिताभ तथा बाइक सवार तथा बाइक सवार राजा कुमार गंभीर रूप से जख्मी है. स्थिति की गंभीरता को देख दोनों युवक को इलाज के लिए रेफर कर दिया है. इधर अलौली थाना क्षेत्र के शुंभा गांव के समीप बांस लदी ट्रेक्टर के पलटी खा जाने से ट्रेक्टर पर सवार शिवशंकर सदा, बालाराम सदा,योगेन्द्र सदा जख्मी हो गये. जख्मी तीनों लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद परिजनों की भीड़ अस्पताल परिसर में जाम हो गयी.
