बैठक में उपस्थित नहीं रहने वाली 10 एएनएम का एक दिन का काटा गया वेतन

प्रखंड में 37 हैं उपस्वास्थ्य केंद्र खगड़िया : टीकाकरण में फिसड्डी रहने वाले 13 नर्सों का वेतन रोकने का आदेश सिविल सर्जन ने दिया है. मंगलवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान टीकाकरण में फिसड्डी रहने वाले कोठिया, बभनगामा, झमटा, धुसमुरी विशनपुर, पश्चिमी भदास, सन्हौली, चतरा, […]

प्रखंड में 37 हैं उपस्वास्थ्य केंद्र

खगड़िया : टीकाकरण में फिसड्डी रहने वाले 13 नर्सों का वेतन रोकने का आदेश सिविल सर्जन ने दिया है. मंगलवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान टीकाकरण में फिसड्डी रहने वाले कोठिया, बभनगामा, झमटा, धुसमुरी विशनपुर, पश्चिमी भदास, सन्हौली, चतरा, मधुरा मुसहरी, दुर्गापुर तथा मथार एकनियां में पदस्थापित नर्सों का वेतन रोक दिया गया है. पीएचसी प्रभारी डॉ विनय कुमार शर्मा ने बताया कि 90 प्रतिशत से कम उपलब्धि दिखाने वाले 13 नर्सों का वेतन रोक दिया गया है. उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक से गायब रहने वाली 10 नर्सों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है.
उन्होंने बताया कि बेहतर उपलब्धि दिखाने वाली तीन आशा कार्यकर्ता को नकद पुरस्कार दिया गया. समीक्षा बैठक के दौरान प्रसव पूर्व जांच के विभिन्न मापदंडों की समीक्षा की गयी. मातृ मृत्यु दर को कम करने से संबंधित जानकारी दी गयी. डॉ विनय कुमार शर्मा ने उपस्थित एएनएम व आशा कार्यकर्ता को बताया कि बीते पांच साल में मातृ एवं शिशु से संबंधित प्रतिवेदन जमा करने को कहा. बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार शर्मा, बीएचएम नीतेश अभिजीत, व्यासमुनी यादव आदि ने भाग लिया.
बेहतर कार्य करने वालाें को किया गया पुरस्कृत
सप्ताह में दो दिन होता है टीकाकरण
बुधवार और शुक्रवार को सभी उपस्वास्थ्य केंद्र पर नियमित टीकाकरण किया जाता है. पीएचसी प्रभारी ने बताया कि प्रखंड के सभी उपस्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताह में दो दिन टीकाकरण किया जाता है. जिसमें एएनएम द्वारा बीसीजी, ओपीभी, डीप्थीरिया, टीटनस, काली खांसी, जोंडिस, निमोनिया का टीका दिया जाता है.
बैठक से अनुपस्थित एएनएम
समीक्षा बैठक से गायब रहने वाले पूर्वी भदास के एएनएम किरण कुमारी, सन्हौली के नविता कुमारी, रूपा कुमारी, रसौंक के बंदना कुमारी, रांकों के मनीमाला कुमारी, गौड़ाशक्ति के मीना कुमारी, नन्हकूमंडल टोला के आशा कुमारी, धुसमुरी विशनपुर के किरण कुमारी, एकनिया के बिंदू कुमारी, रमुनिया के सबिता कुमारी के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >