देवका निवासी ब्रहमदेव दास की घटना स्थल पर हुई मौत

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी चौथम : थाना क्षेत्र सोनबरसा घाट के समीप एनएच 107 पर सोमवार की दोपहर एक ईट लदी ट्रैक्टर व ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गयी. ऑटो पर सवार एक अधेड़ की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि घायल चार यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से […]

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी

चौथम : थाना क्षेत्र सोनबरसा घाट के समीप एनएच 107 पर सोमवार की दोपहर एक ईट लदी ट्रैक्टर व ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गयी. ऑटो पर सवार एक अधेड़ की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि घायल चार यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थाना अध्यक्ष मुकेश झा ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है. कार्रवाई की जा रही है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि ऑटो पर सवार होकर पांच यात्री सोनवर्षा से करूआ मोड़ की ओर जा रहे थे. सामने आ रही ईट से लदी ट्रेक्टर की टक्कर हो गयी. जिसमें ऑटो पर सवार देवका निवासी ब्रहमदेव दास की मौत घटना स्थल पर हो गयी.
जबकि घायल हरिणमार निवासी 40 वर्षीय नागो राम, डुमरी निवासी 26 वर्षीय कविता देवी, छह वर्षीय रोहन कुमार व 60 वर्षीय भोलन देवी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है थाना अध्यक्ष ने बताया कि चालक घटना के बाद से फरार है. प्राथमिकी दर्ज कर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >