कांग्रेस के कई कार्यकर्ता हम में हुए शामिल

पार्टी छोड़ने वालों में मानसी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शामिल खगड़िया : मानसी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रविवार को श्यामलाल राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में आयोजित हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक में सदस्यता ली. बैठक में उपस्थित हम के प्रदेश महामंत्री रामचलीतर सदा […]

पार्टी छोड़ने वालों में मानसी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शामिल
खगड़िया : मानसी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रविवार को श्यामलाल राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में आयोजित हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक में सदस्यता ली. बैठक में उपस्थित हम के प्रदेश महामंत्री रामचलीतर सदा के उपस्थिति में मानसी प्रखंड के लगभग तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने हम की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर राजीव कुमार रंजन, संतोष चन्द्रवंशी एवं बुधन यादव के क्रियाकलाप से क्षुब्ध होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया गया.
इससे पूर्व रविवार को शहर के श्यामलाल राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के सभागार में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(सेक्यूलर) की बैठक हुई. आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर मोर्चा की जिला कमेटी में 18 पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय यादव ने किया. उन्होंने कहा कि जिला कमेटी,प्रखंड कमेटी एवं नगर कमेटी को विस्तार किया गया है.
जिसमें 2 जिला उपाध्यक्ष, दो महासचिव,तीन संयुक्त सचिव, चार संगठन सचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं पांच कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनयन शामिल है. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी के निर्देश पर पार्टी के विस्तार किया गया है.साथ ही दहेज,बाल विवाह तथा सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव में जाकर मोर्चा के कार्यों की जानकारी देने को कहा.
उन्होंने उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्षों को प्रत्येक प्रखंड के दस दस हजार सदस्य बनाने को निर्देश दिया है. सदस्यता अभियान दिसम्बर तक चलाया जायेगा. उन्होंने जनवरी के प्रथम सप्ताह में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष को सदस्यता सूची जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है.
मौके पर प्रदेश महासचिव रामचलितर सदा, मो सोहेब आलम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरोज कुमार, जिला प्रवक्ता विन्देश्वरी यादव, अशोक सिंह, मो वसीम, स्मिता कुमारी, अंजू देवी, कशीश कुमारी, पप्पू यादव, घनश्याम रजक, प्रभुनारायण मेहता, नारायण सदा, बेचन सदा, अरूण शर्मा, जर्नादन यादव, प्रभुनारायण चौधरी, शंभू राम, उपेन्द्र सदा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >