पांच घंटे तक टावर पर चढ़कर प्रेमी करता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा, मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा
मामला गंगौर थाना क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा गांव की, प्रेमिका बेगूसराय के साहेबपुर कमाल की.खगड़िया. प्रेमिका को पत्नी बनाने की चाहत में प्रेमी ने टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि पुलिस, स्थानीय लोग व परिजनों के मान मनोबल के बाद प्रेमी को 5 घंटे बाद टावर से उतारा गया. टावर से उतरते ही परिजन व पुलिस ने राहत की सांस ली. मामला गंगौर थाना क्षेत्र के तेताराबाद चंद्रपुरा गांव की है. बताया जाता है कि चंद्रपुरा तेताराबाद पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी स्व. मायाराम सिंह की 22 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार मंगलवार की दोपहर गांव के मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया. टावर पर चढ़ने के दौरान स्थानीय लोगों ने रोका, लेकिन प्यार को पाने की चाहत में प्रेमी गुलशन ने टावर की सबसे ऊपर चढ़कर बैठ गया. प्रेमी ने साहेबपुर कमाल की प्रेमिका से शादी करने की बात करने लगा. प्रेमी ने कहा कि प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं होगा तो टावर से कूदकर जान दे देंगे. टावर पर चढ़ने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी. टावर के समीप लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने प्रेमी युवक को टावर से उतारने का प्रयास किया, लेकिन प्रेमी मानने को तैयार नहीं था. इसके बाद ग्रामीणों ने गंगौर पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष ने प्रेमी युवक से फोन पर बात कर मनाने का प्रयास किया. लेकिन, प्रेमी मानने को तैयार नहीं था. प्रेमी की मां व थानाध्यक्ष की प्रयास से पांच घंटे बाद टावर से नीचे उतरा.
